बिलासपुर। दीपावली और नवरात्रि के अवसर पर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए SBI RSETI बिलासपुर द्वारा छह दिवसीय निःशुल्क जनरल EDP प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण 22 से 27 सितंबर 2026 तक चलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान मोमबत्ती, साबुन और फिनायल निर्माण के साथ आकर्षक पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की तकनीक सिखाई जाएगी। इसके अलावा उत्पाद की लागत, मूल्य निर्धारण, लाभ की गणना, बाजार से जुड़ने तथा व्यवसाय को आगे बढ़ाने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
बैंक लोन और सरकारी योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी
प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक ऋण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। स्थानीय किराना, फैंसी एवं जनरल स्टोर संचालक तथा नया व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोग भी इस प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।
आवास और भोजन भी पूरी तरह निःशुल्क
SBI RSETI की ओर से प्रशिक्षण के साथ निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीटें सीमित होने के कारण इच्छुक अभ्यर्थियों से जल्द पंजीयन कराने की अपील की गई है।
प्रशिक्षण स्थल: SBI RSETI, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर
संपर्क: 74770 33935, 96175 68368, 99934 33454
सीखें हुनर, तैयार करें उत्पाद और शुरू करें अपना कारोबार—त्योहारी सीजन में स्वरोजगार की दिशा में यह प्रशिक्षण उपयोगी अवसर साबित हो सकता है।





