कलेक्टर के स्थानांतरण आदेश के बाद एसडीएम ने जारी किया नया कार्यविभाजन आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ निर्णय
बिलासपुर। तहसील कार्यालय बिलासपुर में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य राजस्व कार्यों का नए सिरे से कार्यविभाजन किया गया है। कलेक्टर के आदेश क्रमांक 4936/वित्त-1/2026, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलासपुर ने 9 अक्टूबर 2026 को नया कार्यविभाजन आदेश जारी किया है। इसके तहत पांच राजस्व अधिकारियों को अलग-अलग ग्रामों एवं राजस्व निरीक्षक मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
- आकाश गुप्ता, तहसीलदार: खमतराई, लिंगियाडीह, मंगला, सेंदरी, कोनी, बिरकोना, परसदा, मोपका, सरकंडा एवं सिरगिट्टी सहित संबंधित क्षेत्रों का दायित्व।
- विनीता शर्मा, नायब तहसीलदार: पेण्डरवा, लछनपुर, सेमरताल, भदौरियाखार, तलापारा, सिरगिट्टी, बन्नाकडीह, बसिया, कोरमी, देवरीखुर्द एवं दोमुहानी सहित संबंधित क्षेत्रों की जिम्मेदारी।
- समर्थ थवाईत, नायब तहसीलदार: मटियारी, मोहरा, खैरा, फरहदा, उरतुम, लगरा, मोपका, चिल्हाटी, चांटीडीह एवं तिफरा क्षेत्र का दायित्व।
- अनिरुद्ध तिवारी, नायब तहसीलदार: गतौरी, मोहतराई, चुमकुंवा, नवगवां, लोफंदी, कछार, अमतरा, सरकंडा, कुदुदंड, तोरवा एवं बहतराई सहित संबंधित क्षेत्रों की जिम्मेदारी।
- अप्रतिम पाण्डेय, नायब तहसीलदार: मदनपुर, सिंघरी, भरारी, जलसो, सेमरी, कोनी, जरहाभाठा, ढेका, महमंद, मानिकपुर एवं धुमा सहित संबंधित क्षेत्रों का दायित्व।
आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को आवंटित ग्रामों के अलावा कलेक्टर, अतिरिक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कार्यों का भी निर्वहन करना होगा। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर सहित सभी संबंधित अधिकारियों एवं रीडर को सूचना और पालनार्थ भेजी गई है।





