खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल

Spread the loveBilaspur विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्गीय लखीराम स्मृति क्रिकेट आयोजन समिति एवं जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में यश पैलेस में खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायक अमर अग्रवाल ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में…

Spread the love

Bilaspur विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्गीय लखीराम स्मृति क्रिकेट आयोजन समिति एवं जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में यश पैलेस में खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायक अमर अग्रवाल ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान किया।
समारोह में हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, रायफल शूटिंग, शतरंज, दिव्यांग तैराकी, पेंचक शिला मार्शल आर्ट, तीरंदाजी, कराते, तैराकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, सॉफ्टबॉल और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। बिलासपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन कर शहर का गौरव बढ़ाया है।
अमर अग्रवाल ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, एकाग्रता, निरंतर अभ्यास और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है। हार से खिलाड़ी अपनी कमियों को पहचानकर बेहतर तैयारी करता है और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी हैं। महाभारत में अर्जुन के उदाहरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और लगातार अभ्यास व्यक्ति को आगे बढ़ने की शक्ति देता है। खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ स्वस्थ एवं अनुशासित समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, आयोजन समिति एवं जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, कोच तथा बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports