शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीयन 15 जून तक*

Spread the loveबिलासपुर, 29 मई 2026/जिले के​शासकीय आईटीआई नेवरा (तखतपुर) में प्रवेश सत्र 2026-27 में संचालित एकवर्षीय व्यवसाय कोपा और शासकीय आईटीआई कोटा में संचालित द्विवर्षीय व्यवसाय फिटर व इलेक्ट्रीशियन के साथ-साथ एकवर्षीय व्यवसाय कोपा व स्टेनो (हिंदी) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 जून…

Spread the love


बिलासपुर, 29 मई 2026/जिले के
​शासकीय आईटीआई नेवरा (तखतपुर) में प्रवेश सत्र 2026-27 में संचालित एकवर्षीय व्यवसाय कोपा और शासकीय आईटीआई कोटा में संचालित द्विवर्षीय व्यवसाय फिटर व इलेक्ट्रीशियन के साथ-साथ एकवर्षीय व्यवसाय कोपा व स्टेनो (हिंदी) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट https://cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करने के साथ ही अपनी पसंद की संस्था और व्यवसाय का चयन कर सकते हैं।आईटीआई नेवरा के प्राचार्य श्री लोकेश्वर प्रसाद साहू द्वारा आवेदन करने से पूर्व सभी अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध “प्रवेश विवरणिका” का भली-भाँति अध्ययन करने की सलाह दी गई है। इसके अतिरिक्त, समय-सीमा समाप्त होने से पहले सभी आवेदक अपने आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि या संस्था व व्यवसाय की प्राथमिकता क्रम में आवश्यक सुधार सुनिश्चित कर लें। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता या विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित संस्था से अथवा वेबसाइट पर प्रदर्शित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed