मां भवानी पैनल—सामाजिक सेवा, जनहित कार्यों और विकास की मजबूत नींव के साथ मैदान में, प्रबल दावेदारी-मराठा समाज का चुनाव 3 मई

Spread the loveबिलासपुर। मराठा समाज के बहुप्रतीक्षित चुनाव 3 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होने जा रहे हैं। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए होने वाले इस चुनाव में मां भवानी पैनल अपनी मजबूत टीम, सक्रिय जनसंपर्क और पिछले वर्षों में कराए गए व्यापक विकास कार्यों के आधार पर सबसे आगे नजर आ रहा है।मां…

Spread the love

बिलासपुर। मराठा समाज के बहुप्रतीक्षित चुनाव 3 मई 2026 (रविवार) को आयोजित होने जा रहे हैं। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए होने वाले इस चुनाव में मां भवानी पैनल अपनी मजबूत टीम, सक्रिय जनसंपर्क और पिछले वर्षों में कराए गए व्यापक विकास कार्यों के आधार पर सबसे आगे नजर आ रहा है।
मां भवानी पैनल के प्रत्याशी
अध्यक्ष: शशांक चौहान
उपाध्यक्ष: कृष्णा राव फांसे (राजू राव मराठा)
सचिव: जीवन राव भोसले
कोषाध्यक्ष: भगवंत राव शिंदे
कार्यकारिणी सदस्य: प्रमाकर राव भोसले
कार्यकारिणी सदस्य: यश पवार (सन्नम)
सह-सचिव (निर्विरोध): योगेश भोसले
विकास कार्यों के दम पर मांग रहे समर्थन
मां भवानी पैनल ने अपने प्रचार अभियान में पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल को प्रमुखता से रखा है। पैनल का दावा है कि समाज के इतिहास में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर विकास कार्य सभी के सहयोग से किए गये।
प्रमुख कार्य
**समाज के लिए 1 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य
**आई तुलजा भवानी मंदिर में आरती कक्ष, सीढ़ियों में टाइल्स व मार्बल
**छत्तीसगढ़ शासन से 15 लाख रुपए स्वीकृत कराकर मंदिर जीर्णोद्धार
**भव्य मुख्य द्वार निर्माण व कलश स्थापना
**छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की पुनर्स्थापना
**श्री खंडोबा मंदिर परिसर में बाथरूम निर्माण
**5000 वर्गफुट भूमि 48,82000 रुपये में क्रय (85% शासकीय छूट के साथ)
**जर्जर श्री खंडोबा मंदिर परिसर के लिए 20 लाख रुपए (हेमंत काकड़े जी के सहयोग से) भव्य निर्माण
**“चम्पा सृष्टि एवं पर्व” की शुरुआत—हल्दी चढ़ाने व हल्दी होली की परंपरा
**मंदिर जड़ोद्धार हेतु हेमंत राव नागर जी व अन्य दानदाताओं से आर्थिक सहयोग
**समाज में मृत्यु होने पर पहले दिन भोजन व्यवस्था की नई पहल
**ग्रामीण क्षेत्रों में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना (शुरुआत: ग्राम पोखरगढ़)
**उपमुख्यमंत्री से खंडोबा मंदिर जड़ोद्धार हेतु 15 लाख रुपए स्वीकृति
**32 वर्षों में पहली बार आई तुलजा भवानी प्रतिमा का सामूहिक अभिषेक
**नवरात्रि में चढ़ी साड़ियों को बेचने के बजाय ग्रामीण मराठा परिवारों को वितरण
**शिवाजी चौक सौंदर्यीकरण हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा
**मंदिर में चांदी की चरण पादुका स्थापना (दानदाताओं के सहयोग से)
**आई साहेब जीजामाता की प्रतिमा स्थापना (बिलासपुर में पहली पहल)
**मंदिर सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रुपए स्वीकृति
**छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक उत्सव की परंपरा की शुरुआत।
पैनल के प्रत्याशी सीपत, तखतपुर, मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। घर-घर पहुंचकर अपने कार्यों और आगामी योजनाओं के आधार पर समर्थन मांगा जा रहा है।उन्होंने 03 मई 2026 को सभी से
सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक
स्थान: आई तुलजा भवानी मंदिर, कुदुदंड, बिलासपुर में मतदान करने की अपील की है उन्होंने बताया कि पैनल ने आगामी वर्ष के लिए 5000 वर्गफुट भूमि पर भव्य सामुदायिक भवन निर्माण का लक्ष्य रखा है, जो समाज के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। समाज के वरिष्ठजनों के अनुसार यह चुनाव केवल पदों का नहीं, बल्कि समाज के भविष्य और विकास की दिशा तय करने वाला होगा। मां भवानी पैनल अपने कार्यों के आधार पर मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहा है।वही इन्होंने सभी मतदाताओं से निवेदन करते हुए कहा कि
“यदि आपको लगता है कि हमने समाज की प्रगति और मंदिरों के विकास के लिए ईमानदारी से कार्य किया है, तो हमें अपना बहुमूल्य मत देकर समाज की उन्नति में सहयोग दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed