फर्जी अंकसूची से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने का आरोप, 72 वर्ष की उम्र को लेकर शिकायत; महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुरू की जांच

Spread the loveवाड्रफनगर, बलरामपुर।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत कोटराही खास में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्यावती यादव के खिलाफ कथित फर्जी अंकसूची के माध्यम से उम्र छिपाकर नौकरी प्राप्त करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामले में ग्राम कोटराही निवासी धनराज पण्डो ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायत…

Spread the love


वाड्रफनगर, बलरामपुर।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत कोटराही खास में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विद्यावती यादव के खिलाफ कथित फर्जी अंकसूची के माध्यम से उम्र छिपाकर नौकरी प्राप्त करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामले में ग्राम कोटराही निवासी धनराज पण्डो ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यावती यादव ने वर्ष 1999 में कथित रूप से फर्जी अंकसूची के आधार पर अपनी जन्मतिथि 12 मई 1968 दर्ज कराई, जबकि उनकी वास्तविक आयु इससे कहीं अधिक है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उनकी पहली पुत्री की जन्मतिथि 24 अप्रैल 1975 दर्ज है, जिससे प्रस्तुत जन्मतिथि पर सवाल खड़े होते हैं।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में विद्यावती यादव की आयु 72 वर्ष अंकित है। साथ ही वर्ष 2007 के राजस्व अभिलेख में उनकी आयु 52 वर्ष दर्ज होने का हवाला देते हुए कहा गया है कि वर्तमान में उनकी आयु 72 वर्ष बनती है, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु से लगभग 10 वर्ष अधिक बताई गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यदि दस्तावेजों में हेराफेरी कर नौकरी प्राप्त की गई है, तो यह गंभीर अनियमितता है। उन्होंने मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने तथा कथित रूप से 28 वर्षों में प्राप्त शासकीय वेतन-भत्तों की वसूली की मांग भी की है। शिकायत के साथ मतदाता सूची, राजस्व अभिलेख तथा पहली पुत्री की दाखिल-खारिज संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न किए जाने का दावा किया गया है।
परियोजना अधिकारी का पक्ष
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग, वाड्रफनगर की परियोजना अधिकारी ने बताया कि संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की नियमानुसार जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed