छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “मोला लव होगे” 8 मई को रिलीज, आयुष–तिरांजलि की नई रोमांटिक जोड़ी पर टिकी उम्मीदें

Spread the loveछत्तीसगढ़ी फ़िल्म “मोला लव होगे” 8 मई को रिलीज, आयुष–तिरांजलि की नई रोमांटिक जोड़ी पर टिकी उम्मीदें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “मोला लव होगे” के प्रमोशन को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में फिल्म की पूरी टीम ने मीडिया से चर्चा करते हुए अपनी तैयारियों और अनुभव साझा किए। 8 मई को रिलीज होने जा रही…

Spread the love

छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “मोला लव होगे” 8 मई को रिलीज, आयुष–तिरांजलि की नई रोमांटिक जोड़ी पर टिकी उम्मीदें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “मोला लव होगे” के प्रमोशन को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में फिल्म की पूरी टीम ने मीडिया से चर्चा करते हुए अपनी तैयारियों और अनुभव साझा किए। 8 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिला।“मोला लव होगे” आगामी 8 मई 2026 को राज्यभर के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में स्थानीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिक जीवनशैली का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा। फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक अनुमोद राजवैद्य हैं, जबकि इसमें डेब्यू कर रहे अभिनेता आयुष राजवैद्य और अभिनेत्री तिरांजलि गोस्वामी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा सुपरस्टार करन खान, रजनीश झाँझी और संजय महानंद जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी शहरी परिवेश में पनपती एक रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा, खानपान और संस्कृति को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।

अभिनेता आयुष राजवैद्य ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार एक एंग्री यंगमैन का है, लेकिन इसमें प्यार, रोमांस, एक्शन और कॉमेडी का पूरा तड़का भी है। वहीं अभिनेत्री तिरांजलि गोस्वामी, जो भानुप्रतापपुर से हैं, ने इसे अपने करियर की पहली फिल्म बताते हुए कहा कि उन्होंने इसमें अपना 100 प्रतिशत दिया है और उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म युवाओं को खासतौर पर पसंद आएगी।

निर्देशक अनुमोद राजवैद्य के अनुसार, फिल्म का गीत “मोला बम्बई घुमा दे राजा” पहले ही सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने में प्रदेश के विभिन्न शहरों का जिक्र खास आकर्षण बना हुआ है।

सुपरस्टार करन खान ने अपने किरदार को लेकर कहा कि फिल्म में उनका रोल काफी नया और दिलचस्प है। उन्होंने एक डायलॉग का जिक्र करते हुए बताया उसे विलन कहता है कि “कौन है बे?” के जवाब में उनका किरदार कहता है “बे नहीं, बाबू बोल”, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगा। कुल मिलाकर “मोला लव होगे” को रोमांस, मनोरंजन और स्थानीय संस्कृति के फुल पैकेज के रूप में पेश किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ी सिनेमा को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही सभी दर्शकों से फिल्म देखने और नए कलाकारों को आशीर्वाद देने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed