गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बेलगहना आश्रम में गुरु कृपा भक्त निवास और ज्ञान मंदिर का भव्य लोकार्पण

Spread the love बेलगहना। गुरु पूर्णिमा का पावन महापर्व श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवनिर्मित गुरु कृपा भक्त निवास एवं श्री चेतनानंद जी महाराज ज्ञान मंदिर (ग्रंथालय) का वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूज्य श्री श्री श्री 108 स्वामी…

Spread the love



बेलगहना। गुरु पूर्णिमा का पावन महापर्व श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवनिर्मित गुरु कृपा भक्त निवास एवं श्री चेतनानंद जी महाराज ज्ञान मंदिर (ग्रंथालय) का वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूज्य श्री श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज के कर-कमलों द्वारा लोकार्पण किया गया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रातःकाल पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज अपने सैकड़ों अनुयायियों के साथ 200 से अधिक वाहनों के काफिले में मानस तीर्थ सोनकुंड आश्रम पहुंचे। यहां ध्वज पूजन, समाधि पूजन, व्यास पूजन एवं गुरु दीक्षा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ग्रहण कर आध्यात्मिक जीवन की नई शुरुआत की।
अपने आशीर्वचन में पूज्य स्वामी जी ने कहा कि गुरु कोई शरीर नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड में व्याप्त एक दिव्य तत्व हैं। गुरु और शिष्य का संबंध आत्मा से जुड़ा होता है तथा गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन, साधना और गुरु तत्व को अपने भीतर अनुभव करने का पावन अवसर है।
श्री सिद्ध बाबा आश्रम से जुड़े देश के विभिन्न राज्यों में संचालित आश्रमों के श्रद्धालु भी इस आयोजन में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर सहित विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में भक्त गुरु दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे।
दोपहर बाद बेलगहना आश्रम लौटने पर परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद परमहंस महाराज की चरण पादुका पूजन एवं सिद्ध बाबा जी का विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गुरु पूजन कर अपने जीवन को धन्य बताया।
कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित हुए और पूज्य स्वामी शिवानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भजन-संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में सेवा समिति, प्रबंध समिति, पुलिस प्रशासन तथा विद्युत विभाग का सहयोग सराहनीय रहा। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण, वैदिक मंत्रोच्चार और गुरु भक्ति से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed