बिलासपुर, 16 सितंबर 2026। दीपावली पर्व 2026 के मद्देनजर अस्थायी पटाखा दुकानों के लिए नवीन लाइसेंस जारी करने और पूर्व में जारी लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 5 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए नवीन लाइसेंस के इच्छुक आवेदकों और पूर्व लाइसेंसधारियों को समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करना होगा।





