बरसात से पहले नाला गहरीकरण की मांग तेज, प्रथमेश विहार की महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Spread the loveबिलासपुर। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर के घूरू स्थित प्रथमेश विहार कॉलोनी के रहवासियों ने गोखने नाला के गहरीकरण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कॉलोनी की महिलाओं, अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते नाले की सफाई और चौड़ीकरण नहीं…

Spread the love


बिलासपुर। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शहर के घूरू स्थित प्रथमेश विहार कॉलोनी के रहवासियों ने गोखने नाला के गहरीकरण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कॉलोनी की महिलाओं, अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते नाले की सफाई और चौड़ीकरण नहीं कराया गया तो इस बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
रहवासियों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 04, जोन क्रमांक 01 स्थित प्रथमेश विहार कॉलोनी के पीछे बहने वाला गोखने नाला लगातार संकरा होता जा रहा है। नाले के किनारे उगे बड़े पेड़ और जाम स्थिति के कारण बरसात में पानी का बहाव रुक जाता है और कॉलोनी में 3 से 4 फीट तक पानी भर जाता है। इससे करीब 18 परिवार हर साल गंभीर परेशानी झेलने को मजबूर होते हैं।
महिलाओं ने बताया कि जलभराव के दौरान कई दिनों तक घरों में रहना मुश्किल हो जाता है। गंदा पानी घरों में घुसने से घरेलू सामान खराब हो जाते हैं, वहीं सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव घरों तक पहुंच जाते हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर हर समय डर बना रहता है। कई बार बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी ठप हो जाती हैं।
कॉलोनीवासियों के अनुसार पिछले वर्षों में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि एसडीआरएफ टीम को रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा था। इसकी तस्वीरें भी आवेदन के साथ प्रशासन को सौंपी गई हैं। रहवासियों ने बताया कि वे पहले भी निगमायुक्त, वार्ड पार्षद और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
कॉलोनी के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों और महिलाओं ने मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले लगभग 200 मीटर क्षेत्र में नाले का गहरीकरण और चौड़ीकरण कराया जाए, ताकि संभावित बाढ़ और जनहानि से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed