तखतपुर के श्री शिवाय राइसराइस मिल में बोरियों के ढेर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर फूटा जनाक्रोश

Spread the loveतखतपुर | बिलासपुर।एक बार फिर औद्योगिक लापरवाही ने एक गरीब मजदूर की जान ले ली। तखतपुर क्षेत्र के खपरी स्थित श्री शिवाय राइस..

Spread the love

तखतपुर | बिलासपुर।
एक बार फिर औद्योगिक लापरवाही ने एक गरीब मजदूर की जान ले ली। तखतपुर क्षेत्र के खपरी स्थित श्री शिवाय राइस मिल में शुक्रवार दोपहर ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। धान की भारी बोरियों का असंतुलित ढेर अचानक भरभराकर गिर पड़ा और उसके नीचे दबकर मजदूर राकेश केवट (35) की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे मिल परिसर में धान की बोरियों को ऊंचाई तक बिना किसी सुरक्षा मानक के जमाया गया था। अचानक संतुलन बिगड़ते ही पूरा ढेर मजदूर पर गिर पड़ा। बोरियों का वजन इतना अधिक था कि उसे बाहर निकालने में काफी देर हो गई। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सुरक्षा के नाम पर शून्य, मजदूरों की जान से खिलवाड़
मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि राइस मिल में सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। मजदूरों को न तो हेलमेट, दस्ताने या अन्य सुरक्षा उपकरण दिए जाते हैं और न ही कार्यस्थल पर किसी प्रकार के सुरक्षा नियमों का पालन किया जाता है। आरोप है कि जान जोखिम में डालकर मजदूरों से काम कराया जा रहा था, जिसका नतीजा यह हादसा बना।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जनता में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और राइस मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने इसे हादसा नहीं, बल्कि साफ तौर पर “लापरवाही से हुई हत्या” बताया और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रशासन पर उठे सवाल, आंदोलन की चेतावनी
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही है, लेकिन सवाल वही है—क्या इस बार भी मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
बड़ा सवाल—कब जागेगा सिस्टम?
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि उद्योगों में मजदूरों की सुरक्षा सिर्फ कागजों तक सीमित है। आखिर कब तक गरीब मजदूर लापरवाही की भेंट चढ़ते रहेंगे? अब जरूरत है सख्त कार्रवाई की, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed