देवदत्त सोनी के प्रथम आगमन पर स्वर्णकार समाज ने किया भव्य अभिनंदन

Spread the loveदेवदत्त सोनी के प्रथम आगमन पर स्वर्णकार समाज ने किया भव्य अभिनंदन‘जय अजमीढ़ देव’ के जयघोष से गूंजा नंदन मंदिर, सामाजिक एकता और संगठन मजबूती का दिया संदेशWritingबिलासपुर। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति केंद्रीय समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री देवदत्त सोनी के प्रथम आगमन पर स्वर्णकार समाज कल्याण समिति…

Spread the love

देवदत्त सोनी के प्रथम आगमन पर स्वर्णकार समाज ने किया भव्य अभिनंदन
‘जय अजमीढ़ देव’ के जयघोष से गूंजा नंदन मंदिर, सामाजिक एकता और संगठन मजबूती का दिया संदेश
Writing
बिलासपुर। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति केंद्रीय समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य श्री देवदत्त सोनी के प्रथम आगमन पर स्वर्णकार समाज कल्याण समिति बिलासपुर द्वारा नंदन मंदिर में आत्मीय अभिनंदन एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवदत्त सोनी ने उपस्थित समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी वर्गों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने समाज की एकजुटता को ही उसकी सबसे बड़ी ताकत बताया।
इस दौरान समाजजनों ने महाराजा अजमीढ़ देव के जयकारों के साथ स्वर्णकार समाज की एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ केंद्रीय समिति के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश सोनी, नगर निगम बिलासपुर के सभापति श्री विनोद सोनी, महिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सोनी, युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल सराफ, श्री विभव सराफ, श्री नंदलाल सोनी, श्री छेदीलाल सोनी, श्री विनीत सोनी एवं श्री कृष्ण चंद सोनी सहित समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नगर निगम एल्डरमैन एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री विष्णु सोनी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल सराफ ने सभी समाजबंधुओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में एकता, भाईचारा, सहयोग और संगठन को निरंतर मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
अंत में समाजबंधुओं ने एकजुट होकर “जय अजमीढ़ देव” का जयघोष किया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports