गांधी जयंती पर अरपा के तट पर उतरे 400 से ज्यादा Helping Hands

Spread the love‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ में चला सफाई अभियान, बच्चों-युवाओं ने दिया स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लोक उदय फाउंडेशन द्वारा ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गया। अरपा नदी और उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से आयोजित…

Spread the love


‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ में चला सफाई अभियान, बच्चों-युवाओं ने दिया स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश


बिलासपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लोक उदय फाउंडेशन द्वारा ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गया। अरपा नदी और उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से आयोजित अभियान में फाउंडेशन के 400 से अधिक Helping Hands ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
अभियान के दौरान रिवर व्यू पॉइंट (हैप्पी स्ट्रीट) सहित अरपा नदी तट और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई के साथ नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में बच्चों और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
कार्यक्रम का नेतृत्व लोक उदय फाउंडेशन के निदेशक विशाल आनंद झा ने किया। अभियान को नगर निगम, जीवन संस्कार सेवा समिति, त्रिवेणु–द हेल्पिंग हैंकीज़ एवं ITSA Hospital का सहयोग मिला।
कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, समाजसेवी एवं परोपकारी प्रवीण झा, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे और महापौर पूजा विधानी की उपस्थिति रही।
‘सफाई एक दिन का कार्यक्रम नहीं, निरंतर जिम्मेदारी’
समाजसेवी प्रवीण झा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और जिम्मेदारी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने घर को साफ रखते हैं, उसी भावना से शहर और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए।
बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने स्वच्छता के लिए प्रेम और सम्मान के साथ लोगों को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकता है तो उसे डांटने के बजाय प्यार से कहा जा सकता है—“लाइए, आपका कूड़ा हम कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं।” उन्होंने कहा कि ऐसी छोटी पहल लोगों के व्यवहार में बड़ा बदलाव ला सकती है।
लोक उदय फाउंडेशन ने गांधीजी के स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ एवं सुंदर बिलासपुर के निर्माण का संकल्प दोहराया। संस्था ने नागरिकों से अरपा नदी और सार्वजनिक स्थानों को अपना समझकर स्वच्छ रखने की अपील की।
संदेश साफ है—अरपा हमारी है, इसकी स्वच्छता भी हमारी साझा जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports