CBSE के नाम पर ठगी? बिलासपुर के Narayana e-Techno School पर गंभीर आरोप, एक साल तक बिना मान्यता वसूली!स्कूल प्रबंधन ने किया स्वीकार

Spread the loveबिलासपुर।शहर के निजी शिक्षा क्षेत्र में तेजी से उभरे Narayana e-Techno School अब गंभीर विवादों में घिर गया है। स्कूल की स्थापना को..

Spread the love


बिलासपुर।
शहर के निजी शिक्षा क्षेत्र में तेजी से उभरे Narayana e-Techno School अब गंभीर विवादों में घिर गया है। स्कूल की स्थापना को अभी लगभग एक वर्ष ही हुआ है, लेकिन शुरुआत से ही इस पर मान्यता, फीस वसूली और शिक्षा नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं।इसमें
CBSE मान्यता से पहले ही एडमिशन और वसूली!का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने CBSE पैटर्न और ब्रांड का हवाला देकर बड़े पैमाने पर एडमिशन लिए, जबकि उस समय स्कूल के पास औपचारिक CBSE मान्यता नहीं थी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि:
स्कूल को पूरे एक सत्र के बाद CBSE मान्यता मिली । वही स्कूल के खिलाफ लगातार चल रहे खबरों से घबराकर स्कूल प्रबंधन ने आनन फानन में पत्रकारों को मानमनोव्वल करने प्रेसवार्ता किया ।इस तथ्य को खुद स्कूल प्रबंधन ने प्रेस वार्ता में स्वीकार किया ।उन्होंने पत्रकारों को स्वंय बतलाया कि अभी CBSE की मान्यता मिल गई हैं ।
वही नाराज अभिभावकों का कहना है:
“अगर हमें पहले पता होता कि स्कूल को CBSE मान्यता नहीं है, तो हम अपने बच्चों का एडमिशन यहां नहीं कराते।”
इससे यह संकेत मिलता है कि एक साल तक अभिभावकों को कथित रूप से भ्रमित कर लाखों रुपये की वसूली की गई। आरोपों के अनुसार:
बिना वैध मान्यता के स्कूल संचालन किया गया
CBSE स्कूल बताकर मोटी फीस वसूली गई
सोसाइटी पंजीयन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी देखी गई एवं
दस्तावेजी हेरफेर और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका
⚖️ कानूनी सवाल: क्या हो सकती है कार्रवाई?
अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो स्कूल प्रबंधन पर:
धोखाधड़ी (IPC 420) का मामला दर्ज हो सकता है
भ्रामक विज्ञापन और गलत जानकारी देने पर कार्रवाई
फीस वापसी और मुआवजा देने का आदेश
शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई
📢 प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक शिक्षा विभाग और प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अभिभावक अब इस मामले में उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।देखा गया कि
CBSE का नाम लेकर यदि बिना मान्यता के एक साल तक वसूली की गई है, तो यह सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं बल्कि सीधा अभिभावकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed