विनय रात्रे को नई जिम्मेदारी मिलते ही जरहाभाठा में दिखा युवाओं का जोश, फूल-मालाओं और आतिशबाजी से हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveअसंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक-1 अध्यक्ष बने विनय रात्रे, समाज और युवाओं ने किया जोरदार अभिनंदन; बोले- जनता के अधिकारों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे बिलासपुर। युवा कांग्रेस नेता विनय रात्रे को कांग्रेस के असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक-1 अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में उत्साह का…

Spread the love


असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक-1 अध्यक्ष बने विनय रात्रे, समाज और युवाओं ने किया जोरदार अभिनंदन; बोले- जनता के अधिकारों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे

बिलासपुर। युवा कांग्रेस नेता विनय रात्रे को कांग्रेस के असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक-1 अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। गुरुवार को जरहाभाठा के शिवमार्ग में विनय रात्रे के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फूल-मालाओं, गुलदस्तों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारी, महिलाएं, वरिष्ठ सामाजिकजन, युवा और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। मंच पर विनय रात्रे को फूल-माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
सूर्यवंशी समाज के शहर अध्यक्ष त्रिलोकी खरे सहित  सचिव सुनील राजगीर, कोषाध्यक्ष मनोज लासरे,सुरेश खरे  एवं समाज के पदाधिकारियों ने भी विनय रात्रे का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन राजा भाई (अश्वनी) और राज रात्रे (रुपेश) के नेतृत्व में किया गया।
“यह सम्मान मेरे जीवन का बहुमूल्य सम्मान”
सम्मान से अभिभूत विनय रात्रे ने समाज के वरिष्ठजनों और उपस्थित लोगों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि यह सम्मान उनके जीवन का बहुमूल्य सम्मान है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।
वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व पार्षद सीमा धीतेश एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ने कहा कि विनय रात्रे की जनसेवा और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विनय पार्टी और जनता के विश्वास को कायम रखेंगे।
वहीं भरत जोशी ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को संगठन में आगे बढ़कर काम करने का अवसर दे रही है। इसी क्रम में विनय रात्रे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है और वे संगठन व जनता के बीच बेहतर तरीके से काम करेंगे।
युवाओं ने कहा—वार्ड में भी मिले बड़ी जिम्मेदारी
सम्मान समारोह में युवाओं का उत्साह खास तौर पर देखने को मिला। युवाओं ने विनय रात्रे की सेवा भावना और सक्रियता की सराहना करते हुए आने वाले समय में उन्हें वार्ड स्तर पर भी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही। कुछ युवाओं ने उन्हें आगामी समय में पार्षद पद के लिए अवसर दिए जाने की मांग भी रखी।
कार्यक्रम में मयूर शर्मा, राजा रात्रे, राजा रूपेश रात्रे, प्रेम सोना, हरिओम सूर्यवंशी, इमरान खान, राहिल खान, शंभू रात्रे, अविनाश रात्रे, अमन रात्रे, अभिषेक रात्रे, रहास लाल रात्रे, राम अवतार सूर्यवंशी, विकास सिंह, राज कुमार चौहान, गोलू रात्रे, राकेश रात्रे, अश्वनी लस्कर, आयुष, बजरंग रात्रे, जगदीश रात्रे, दिलीप रात्रे, शीनू रात्रे, अतिश रात्रे, रितेश रात्रे, राजू बाटवे, सूरत गढ़वाल, अमित गढ़वाल, रामा गढ़वाल, मोनू रात्रे, अमित, परमेश्वर कूल्हे, रिहान रात्रे सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports