ज्वैलरी पार्क की सौगात से उत्साहित सराफा समाज…  28 जून को बिलासपुर में होगामहा सम्मेलन…!

Spread the loveजुटेंगे देशभर के दिग्गज,सांसद राजेश वर्मा की सहमति से बढ़ा उत्साह…! कोरबा/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबार के लिए राज्य सरकार द्वारा रायपुर के पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में 10 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना को मंजूरी दिए जाने के बाद प्रदेशभर के सराफा व्यापारियों में उत्साह…

Spread the love

जुटेंगे देशभर के दिग्गज,
सांसद राजेश वर्मा की सहमति से बढ़ा उत्साह…!

कोरबा/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबार के लिए राज्य सरकार द्वारा रायपुर के पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में 10 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना को मंजूरी दिए जाने के बाद प्रदेशभर के सराफा व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में शनिवार को छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के कोरबा प्रवास के दौरान स्थानीय सराफा व्यापारियों ने जे.के. ज्वेलर्स में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कोरबा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार सोनी एवं उनकी टीम ने प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर ज्वैलरी पार्क की ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान विजय सोनी, जितेन्द्र सोनी, रोहित साह, जय सोनी, मोतीलाल जैन, जय किशन सोनी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) कार्यालय में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल से भी सौजन्य भेंट की गई। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर ज्वैलरी पार्क की स्वीकृति पर उनका अभिनंदन किया गया। बैठक में ज्वैलरी पार्क के शीघ्र क्रियान्वयन, भूमि आवंटन, आधारभूत संरचना के विकास तथा प्रदेश के हजारों सुनार एवं छोटे सराफा कारीगरों को शासकीय योजनाओं में प्राथमिकता दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान विश्वास व्यक्त किया गया कि प्रस्तावित ज्वैलरी पार्क छत्तीसगढ़ के सराफा उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही रोजगार और उद्योग विकास के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देगा।
इस दौरान 28 जून 2026 (रविवार) को बिलासपुर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ सराफा महा सम्मेलन का भी आमंत्रण दिया गया। सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्था, बीआईएस कार्यशाला, व्यापारी कल्याण और सराफा उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों एवं अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इधर सम्मेलन को लेकर सराफा समाज में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में खगड़िया (भागलपुर) के सांसद एवं प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी परिवार से जुड़े राजेश वर्मा (सोनी) ने भी महा सम्मेलन में शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है। उनके आगमन की स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेशभर के सराफा व्यापारियों एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण है।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि सराफा समाज की एकजुटता, व्यापारियों के सहयोग और शासन के सकारात्मक दृष्टिकोण से वर्षों पुराना ज्वैलरी पार्क का सपना अब साकार होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी सराफा व्यापारियों से 28 जून को बिलासपुर में आयोजित महा सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

SURESH KHARE

WORLD ONE NEWS AD AGENCY (OPC) PRIVATE LIMITED). The organization is founded and led by Karan Aadle, who serves as owner and director. Contact 📞 Owner: Karan Aadle 📱 Mobile: +91 94791 32382

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed